पटना: कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग लगभग आठ करोड़ वैसी सामग्रियों के साथ चुनाव कराने उतरेगी जिनसे कोरोना महामारी का मुकाबला किया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान के समय मतदाताओं तथा चुनाव से जुड़े अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए लगभग 7 करोड़ सिंगल यूज हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। ऐसे ही ग्लब्स को पहनकर मतदाता ईवीएम मशीन का बटन दबाएंगे, जबकि 32 लाख हैंड ग्लब्स अलग से रखें जाएंगे जिनका उपयोग चुनाव से जुड़े अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के लिए हो सकता है।
कोरोना काल की यह सबसे बड़ी चुनौती है जिसमें बिहार विधानसभा का चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस संकट से निबटने के लिए 46 लाख मास्क के भी इंतजाम किए गए हैं।
सबसे आवश्यक चीज हैंड सेनिटाइजर है। इस सम्बंध में जानकारी मिली है कि आयोग बिहार में 7 लाख हैंड सेनिटाइजर का इंतजाम चुनाव के लिए करने जा रहा है।
चुनाव से जुड़े अधिकारियों के लिए लगभग 8 लाख फेश शील्ड मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कोरोना जांच के लिए लगभग 6 लाख पीपीई किट्स भी तैयार रखे जाएंगे।
दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी के बीच यह पहला अवसर होगा जब एक राज्य में चुनाव के समय इस तरह की तैयारी की जा रही है।
इस संकट को देखते हुए मतदान का समय भी एक घन्टा आगे बढ़ा दिया गया है। बिहार में मतदान 7 बजे सुवह से 6 बजे शाम तक होगा।
(फोटो:साभार गूगल)
