इन सभी चित्रों में एक इंसान है जो बाढ़ के पानी में जिंदगी की जंग को जीतने की कोशिशें कर रहा है।
बाढ़ तो बिहार के हर उन इलाकों में है जहां बड़ी नदियां बहती हैं, किन्तु गंगा नदी ने जो इसबार कहर ढाया है उसकी कथा अनंत हैं।
यह दृश्य है भागलपुर से कहलगांव के बीच के इलाके की जहां भीषण बाढ़ आई हुई है। एक इंसान अपने दोनों कंधों पर बहँगी उठाये किनारे पर आने की कोशिश कर रहा है।
