लैंप पोस्ट खबर:-
रांची: हेमंत सोरेन ने गुरुवार की शाम एकबार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने एक सादे समारोह में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर पूर्व मख्यमंत्री चंपई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन सहित सरकार की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव के पूर्व जमीन घोटाले के मामले में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से उनकी सत्ता को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेता चंपई सोरेन संभाल रहे थे। कल शाम मोर्चा की एक आवश्यक बैठक के बाद चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष अपनी सरकार बनाने का दावा ठोका।
आज शाम को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसकी सहयोगी पार्टियां जश्न मना रही हैं। उप राजधानी दुमका के टीन बाजार में झामुमो कार्यकर्ताओं में हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे।
