लैंप पोस्ट खबर:
दुमका :
झारखंड में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज दुमका परिसदन में आयोजित बैठक में पूरे संथाल परगना की रिपोर्ट लेकर संगठन को मजबूती के साथ मैदान में उतरने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मरांडी ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो, चुनाव जीतो का नारा दिया।
भारतीय जनता पार्टी के लिए संथाल परगना की सभी 18 विधानसभा सीटें काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है जहां उसका सीधा टकराव झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन से होने की संभावना है।
बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय संथाल परगना के दौरे पर सबसे पहले पाकुड़ में उन आदिवासी छात्रों से मुलाकात की थी, जिन्हें पुलिस से पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद मरांडी ने  आज दुमका परिसदन में चुनावी माहौल की जानकारी लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए।
पार्टी के मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले की बैठक अलग अलग सत्रों में आहूत की गई। उक्त बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभावार स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से कार्यकर्ताओं से जाना तथा संगठनात्मक  रूप से पार्टी को सुदृढ़ करने हेतु विशेष निर्देश दिए।
बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उपरोक्त सभी जिले के विधानसभा सीट पर कमल खिलाने का मंत्र दिया। बैठक में मौजूद चारों जिले के कार्यकर्ताओं के साथ गंभीर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथों की जानकारी लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का निर्देश दिया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,  मरांडी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 साल में भारत का विदेशों में बढ़े सम्मान को प्रचार-प्रसार एवं संपर्क अभियान के दौरान जनता के बीच रखने की अपील की।
उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो के पार्टी के मंत्र को आत्मसात करते हुए एकजुटता के साथ काम करने की अपील की ताकि चुनाव में जीत आसान हो सके।
इस बैठक में झारखंड की महागठबंधन सरकार की जनता के खिलाफ वादाखिलाफी को भी प्रमुखता से लोगों के बीच रखने की अपील गई।
मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया की सभी सत्रों की बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम मौजूद रहे। दुमका जिला के बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अमिता रक्षित, मोर्चा जिला अध्यक्ष विमल मरांडी, जयप्रकाश मंडल, नीतू झा, पिंटू  शाह, रूपेश  मंडल, मोहम्मद फारूक अनवर आदि उपस्थित थे।
जिला गोड्डा की बैठक में संजीव मिश्रा ,जिला अध्यक्ष अशोक भगत ,प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी चौबे ,जिला महामंत्री  कृष्ण लाल साह,जिला महामंत्री मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन आलोक पासवान पवन झा, ताला मरांडी ,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजीव मेहता पूर्व जिला अध्यक्ष ,गजाधर सिंह , पूर्व प्रत्याशी पोड़ैयाहाट देवेन्द्र सिंह  उपस्थित थे।
वहीं जामताड़ा जिला की बैठक में जिला अध्यक्ष सुमित शरण सत्यानंद झा बाटुल , पूर्व कृषि मंत्री बीरेंद्र मंडल , पूर्व प्रत्याशी मनीष दुबे ,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा सुकुमनी हेंब्रम ,प्रदेश मंत्री एस टी मोर्चा, सोमनाथ सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभास हेंब्रम, जिला महामंत्री मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव चन्दन राउत मंगल सोरेन सुबल चंद्र सिंह माधव महतो उपस्थित थे।
देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया , पूर्व मंत्री राज पालीवार ,विनय चंद्रवंशी विजया सिंह  सतोष मुर्मू , पूर्व प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, अतुल सिंह बैठक में मौजूद थे।

Spread the love

By lamppost

Dr. Brajesh Verma was born on February 26, 1958, in the Bhagalpur district of Bihar. He has been in the field of journalism since 1987. He has worked as a sub-editor in a Hindi daily, Navbharat Times, and as a senior reporter in Hindustan Times, Patna and Ranchi respectively. Dr. Verma has authored several books including Hindustan Times Ke Saath Mere Din, Pratham Bihari: Deep Narayan Singh (1875–1935), Rashtrawadi Musalman (1885–1934), Muslim Siyaasat, Rajmahal and novels like Humsaya, Bihar – 1911, Rajyashri, Nadira Begum – 1777, Sarkar Babu, Chandana, Gulrukh Begum – 1661, The Second Line of Defence and Bandh Gali.