रश्मि किरण:-
होली रंगों का ऐसा त्यौहार है जो हमारे देश भारत में ही नहीं, भारत से बाहर विदेशों में भी भारतीयों के साथ मिलकर सभी लोग धूमधाम से मनाते हैं। यह बहुत बड़ा त्योहार है। इसे बड़े, जवान, बच्चे सभी बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।
इस साल यह पर्व 8 मार्च को तय होने के वावजूद दो चार दिन पहले से हीं लोगों ने एक दूसरे को प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगना शुरू कर दिया,
इसी क्रम मैं बिहार यूपी झारखंड कम्युनिटी ऑफ़ एरिज़ोना यूएसए ने अपना वार्षिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया ।सब लोग सुबह से ही इंडिया स्कूल पार्क स्कॉट्सडेल एरिजोना में जमा होने लगे।
होली के लिए विशेष सफेद पर होली स्लोगन लिखे ड्रेस में सभी थे। डीजे शुरू किया गया। सभी ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाया। लोगों ने डांस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा एन्जॉय किया। होली का खास बाद यंत्र ढोलक और मंजीरे लिए हुए सभी मस्ती में थे ।डीजे की भी व्यवस्था थी। जोगी जी सरारा से लेकर रिंकिया के पापा जैसे हिन्दी भोजपुरी और मैथिली गीतों का आनंद उठाते हुए लोग खूब थिरके। बहुत सुहावने मौसम के साथ यह और अधिक सुखद हो गया।
साथ ही खाने-पीने के सामान की भी शानदार व्यवस्था थी।होली के विशेष पारंपरिक व्यंजन जैसे – गुझिया , दही बड़ा , माल पूआ और बनारसी पान आदि थे।सभी ने गोलगप्पे, दही बड़े का लुत्फ उठाया।
यह जश्न मनाने का एक सकारात्मक तरीका था।
बिहार यूपी और झारखंड कम्युनिटी ऑफ़ एरिज़ोना हर साल अपनी सारी परंपराएं त्यौहार खूब हर्षोल्लास के साथ मानती है और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखती है ।


हिंदुस्तानी अमेरिकी दाहिवाड़ा
होली रे होली आई मस्तों की टोली 😀
Bahut sundar
Bahut sundar….
Bahut khub
Bahut khub khub badahai holi ki
Bahoot Bahoot thank you !! Videsh main holi khelne ka apna hi alag aanand hai