लैंप पोस्ट खबर:-
दुमका संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन के पक्ष में स्थानीय भाजपा कार्यकताओं का जन संपर्क अभियान जारी है, जिसमें दुमका नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घरों में जाकर पार्टी के प्रचार कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही हैं। उनके साथ अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनमें सीता सोरेन की पुत्री ने भी साथ दिया है।
भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिकारीपाड़ा विधानसभा से विधायक नलिन सोरेन मैदान में हैं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन की जीत को सुनिश्चित करने हेतु सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत जारी है।
इसी संदर्भ में आज उन्होंने दुमका संसदीय क्षेत्र रामगढ़ प्रखंड में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन की जीत को सुनिश्चित कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त एवं सुरक्षित राष्ट्र निर्माण के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है।
उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर माझी, किशोरी प्रसाद शाह, सचिन कुशवाहा, अमित राय, अजय कुमार अभिषेक, हिमांशु कुमार कुशवाहा, राज किशोर भगत, जयकांत मंडल,अंकित कुमार अग्रवाल, शंकर प्रसाद भगत, नलिन मंडल, उपेंद्र मिर्धा, ब्रह्मा देव हरिजन, और प्रदीप कुमार साह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।