ब्रजेश वर्मा:
रांची: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने सोमवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार, लुईस मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होकर संथाल परगना के जामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के पहले डॉक्टर मरांडी ने भाजपा से अपना त्यागपत्र दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, दुमका विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने की वजह से लुईस मरांडी ने ऐसा कदम उठाया है। संथाल परगना इलाके में नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
