लैंप पोस्ट खबर:-
दुमका:
झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक स्टीफन मरांडी की धर्म पत्नी सुभाषिनी बेसरा का आज निधन हो गया।
श्रीमती बेसरा विज्ञान की प्रोफेसर थीं। साथ ही अपने जीवनकाल में अनेक सामाजिक सुधारों में उनका योगदान रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जो आज संथाल परगना में थे, ने विधायक स्टीफन मरांडी के घर जाकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर दुमका विधानसभा से भाजपा की पूर्व विधायक और मंत्री लुईस मरांडी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी इस दुखद घड़ी में प्रार्थना की।
यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने दी।
